मैकडोनाल्डस बर्गर नहीं म‍िलेंगे: भारत भर में बंद होंगे 169 आउटलेट

 21 Aug 2017 ( न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

मैकडोनाल्डस इंडिया ने कनाट प्लाजा रेस्टोरेंट लिमिटेड सी पी आर एल द्वारा पूरे भारत में चलाए जा रहे सभी 169 रेस्त्राओं के लिए व्यावसायिक करार खत्म कर दिया है।

कंपनी ने सी पी आर एल पर अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन व भुगतान में चूक का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है और इससे वह अब मैकनोनाल्ड के नाम, चिन्ह, प्रणालियों और बौद्धिक सम्पदा का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी।

मैक्डी के प्रचलित नाम से जानी जाने वाली मैकडोनाल्डस अमेरिका की एक प्रमुख बर्गर रेस्त्रां कंपनी है और मैकडोनाल्ड्स इंडिया इसकी भारतीय अनुषंगी है।

आपसी समझौता रद्द करने के इस नोटिस से सी पी आर एल अपने बिक्री केंद्रों पर मैक्डोनाल्डस के ब्रांड का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी। इन केंद्रों पर हजारों की संख्या में कर्मचारी हैं।

उद्यमी विक्रम बख्शी की अगुवाई वाली सी पी आर एल का मैकडोनाल्ड्स इंडिया से विवाद चल रहा था। यह विवाद कंपनी के प्रबंधन को लेकर था। सी पी आर एल में बक्शी और मैकडोनाल्ड्स इंडिया आधे-आधे की भागीदार हैं।

मैक्डोनाल्डस ने हालांकि कहा है कि कर्मचारियों, आपूर्तिकर्ताओं व जमीन मालिकों आदि प्रभावितों की दिक्कतों को दूर करने को प्राथमिकता दी जाएगी। कंपनी इसके लिए सी पी आर एल के साथ काम करने तो तैयार है।

फ्रैंचाइजी समझौता खत्म किए जाने के बाद अब सी पी आर एल को अमेरिकी कंपनी के नाम, व्यावसायिक प्रतीक चिन्ह, डिजाइन और उससे जुड़ी बौद्धिक संपदा आदि के इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं रहेगा।

ये शर्तें करार खत्म किए जाने के नोटिस के 15 दिन के अंदर लागू हो जाएंगी।

इस निर्णय से कुछ सप्ताह पहले ही सी पी आर एल ने दिल्ली के अपने 43 रेस्त्रां बंद कर दिए थे क्योंकि स्थानीय नगर निकाय ने मैकडोनाल्ड्स के नाम से चल रही इन दुकानों का लाइसेंस का नवीनीकरण करने से मना कर दिया था।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

LIVE: Watch TRT WORLD


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/