बिहार के भागलपुर में प्रेम विवाह से खार खाये दबंगों ने कहर बरपाया है। जिले के कजरैली थाना क्षेत्र स्थित गौराचक्की में एक युवक को जहां दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारी गई, वहीं उसकी मां को भी पीट कर अपराधियों ने अधमरा कर दिया।
प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
मृतक के परिजन के मुताबिक, पांच-छह लोगों ने पहले तो घर में घुसकर लोहे के रॉड से हिमांशु की जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान युवक के दोनों हाथ-पैर टूट गये।
जान बचाने के लिए भागने की कोशिश में जा छिपे एक दुकान से निकाल लड़की वालों ने छह गोलियां मारीं।
घटना का विरोध करने पर हिमांशु की मां को भी पीट कर अपराधियों ने अधमरा कर दिया।
हमले में गंभीर रुप से घायल हुए हिमांशु की मौत मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी, जबकि महिला की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एक आरोपी अशोक यादव को पैर में गोली लगी है जिसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में किया जा रहा है। घटना को लेकर गांव में दहशत व्याप्त है। एसएसपी के निर्देश पर गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया
सोमवार,...
बिहार में पुल गिरने की घटनाओं पर तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
शुक्र...
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ तेजस्वी यादव ने भी शप...
बिहार चुनाव 2020 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल गया है। इस चुनाव में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी ...
सत्ता के विरूद्ध उठने वाली सभी छोटी-बड़ी आवाज़ों को साथ लेकर सम्पूर्ण विपक्ष के निर्माण से ह...