भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) दूसरा चंद्रयान अगले वर्ष मार्च तक प्रक्षेपित करेगा

 09 Dec 2017 ( न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अगले साल की पहली तिमाही में चन्द्रयान-द्वितीय प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है। केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने ट्वीटर पर कहा कि इसका प्रक्षेपण अगले साल की पहली तिमाही में किया जाएगा।

इसरो के अध्यक्ष डॉ. किरन कुमार ने पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि की है।

भारत का यह दूसरा चन्द्र अभियान होगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के गौरवशाली इतिहास में एक और नया अध्‍याय जुड़ने जा रहा है। इसरो अगले वर्ष की शुरूआत में अपने चंद्रयान-2 प्रक्षेपित करेगा। चंद्रयान-2 में एक आरबिटर होगा जो चंद्रमा की 100 किलोमीटर की दायरे में चक्‍कर लगायेगा। इस अभि‍यान में एक रोबर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। यह रोबर महत्‍वपूर्ण आंकडे एकत्रित करके पृथ्‍वी पर भेजेगा।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

LIVE: Watch TRT WORLD


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/