भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एस. पी. त्यागी के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर वायुसेना प्रमुख मार्शल अरूप राहा ने बुधवार को कहा कि खरीद प्रक्रिया में कई एजेंसियां शामिल होती हैं और कोई भी किसी एक संगठन या एक सर्विस को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता। त्यागी को हाल में जमानत दी गई थी। उन्होंने कहा कि सारे निर्णय सामूहिक रूप से लिए गए थे और एकमात्र उन्हें जिम्मेदार ठहराना गलत है।
वायुसेना प्रमुख राहा से पूछा गया था कि भ्रष्टाचार के आरोपों से रक्षा सौदे संकट में फंस गए हैं। उन्होंने दुख जताया कि दशकों से कथित भ्रष्टाचार की जांच होने के बावजूद भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों पर जांच एजेंसियां कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई हैं।
साल के अंतिम दिन पद छोड़ने से पहले राहा ने संवाददाताओं से कहा, अगर भ्रष्टाचार के ये आरोप साबित हो जाते हैं तो सशस्त्र बलों के लिए यह बुरा है या जो भी इसमें संलिप्त है उसके लिए बुरा है। खरीद प्रक्रिया में महज सशस्त्र बल संलिप्त नहीं हैं।
उन्होंने कहा, कई एजेंसियां इसमें शामिल हैं। इसलिए आप केवल एक संगठन या सेवा पर जिम्मेदारी नहीं डाल सकते। त्यागी ने कहा है कि उनके साथ रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) और प्रधानमंत्री कायार्लय भी निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
उत्तर भारत के एक गाँव में अचानक आई बाढ़ से कम से कम चार लोगों की मौत, दर्जनों लापता...
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 240 से ज़्यादा लोग सवार थे
भारत प्रशासित कश्मीर में सीमा पार से हुए घातक हमलों के बाद तबाही, निवासियों ने मदद ...
भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम के बावजूद हज़ारों कश्मीरी विस्थापित हैं
...युद्ध विराम के बाद भारतीय कश्मीर के शहरों में शांति लौट आई है
11...