भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पर अब एक और भाजपा नेता ने निशाना साधा है। कश्मीर में बीजेपी नेता राकिफ वानी ने हनीमून के लिए विदेश जाने पर तंज भरे शब्दों में कहा है कि विराट और अनुष्का, जिन्हें उनके प्रशंसक प्यार से 'विरूश्का' कहते हैं, हनीमून के लिए फिनलैंड जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भारत में कई अन्य खूबसूरत जगहे थीं, जिन्हें ये कपल अपने हनीमून के लिए चुन सकता था। क्योंकि हनीमून के लिए कश्मीर, 'जिसे धरती का स्वर्ग कहते हैं' सबसे खूबसूरत जगह है। इसलिए उन्हें अपना हनीमून तो यहां मनाना चाहिए था। इससे हमारे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
बता दें कि इससे पहले एक भाजपा विधायक ने इटली में शादी करने को लेकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर निशाना साधा था। बीजेपी विधायक ने उन दोनों की देशभक्ति पर ही सवाल उठा दिए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य ने पूछा है कि विराट और अनुष्का ने भारत में शादी क्यों नहीं की? ऐसी क्या जरूरत थी कि दोनों ने इटली जाकर ब्याह रचाया। विराट और अनुष्का पर निशाना साधते हुए बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य का वीडियो भी मीडिया में आया है।
इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि इस देश में भगवान राम का, कृष्ण जी का, विक्रमादित्य का और युधिष्ठिर का भी विवाह हुआ है। हमारी आपकी भी यहीं होगी, लेकिन वो विदेश गया शादी के लिए। अरबों रुपए वह यहां से कमाता है, शोहरत यहां से कमाता है और चला गया विदेश में।
आपको बता दें कि लंबे लव अफेयर के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने भारतीय मीडिया से दूर जाकर इटली के मिलान शहर में सात फेरे लिए।
भारत के बाहर जाकर गुपचुप ब्याह रचाने वाले विराट-अनुष्का की शादी में सिर्फ घर वाले और करीबी ही शामिल हुए। अब 26 दिसंबर को दोनों की शादी का ग्रैड रिसेप्शन होना है। दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में यह रिसेप्शन होगा।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
इरफान खान: बहुमुखी प्रतिभा और उत्कृष्टता की एक विरासत
इरफान खान ...
राज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक प्रसिद्ध शोमैन
राज कपूर एक उच्च प्...
पृथ्वीराज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक अग्रणी
पृथ्वीराज कपूर एक प्र...
मनोज कुमार: भारतीय सिनेमा के देशभक्त
मनोज कुमार, जिन्हें अक्सर &...
दिलीप कुमार: भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता
दिलीप कुमार, जिन्हें ...