बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

 21 Dec 2023 ( जमाल अनवर मुन्ना, मैनेजिंग एडिटर )
POSTER

बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

गुरुवार, 21 सितम्बर 2023

बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

बृजभूषण शरण सिंह के दामाद विशाल सिंह ने बताया कि संजय सिंह के पूरे पैनल को जीत मिली है और बहुमत भी अच्छा है।

विशाल सिंह से जब निर्वाचित पैनल की प्राथमिकता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "जो पिछले कुछ दिनों में कुश्ती को नुकसान हुआ है, ये जरूर कहा जा रहा है कि कुश्ती का जो ट्रांजिशन रहा, वो सुचारू रहा।  हमारे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन इन सारी चीजों की वजह से पिछले कुछ समय में अच्छा नहीं कर पाए। अगर खिलाड़ियों को मेरिट के आधार पर नहीं आंका जाए और पॉलिटिक्स के कारण किसी को फ़ायदा हो तो क्षमतावान खिलाड़ियों को नुकसान पहुंचता है।''

वहीं, इस चुनाव में हार का सामना करने वाली अनीता श्योरण ने कहा, "इतनी बड़ी लड़ाई लड़ी, इतना मुश्किल लग रहा था, उम्मीदें तो सबकी थी, हम बच्चियों के लिए लड़ रहे थे।''

"फ़ेडरेशन को बदलाव मंज़ूर नहीं था। उनकी लड़ाई ख़त्म नहीं हुई है। उनकी शिकायत पर अब कुछ नहीं होगा। हम तो मध्यम परिवार से आए हैं, उनकी जड़े मज़बूत थी। अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ाई जारी रहेगी। अन्याय के खिलाफ चुप तो नहीं बैठा जाएगा। अब सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है।''

बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह की जीत पर साक्षी मलिक ने कहा, मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं

गुरुवार, 21 सितम्बर 2023

बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहा है कि 'वो अगर इस फेडरेशन में रहेगा तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं।'

दिल्ली में गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साक्षी मलिक ने कहा, "एक बात और कहना चाहूंगी कि अगर प्रेसीडेंट बृजभूषण जैसा आदमी ही रहता है, जो उसका सहयोगी है, उसका बिजनेस पार्टनर है। वो अगर इस फेडरेशन में रहेगा तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं। मैं आज के बाद आपको कभी भी वहां नहीं दिखूंगी।''

पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, "लड़ाई लड़ी, पूरे दिल से लड़ी... हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। सभी देशवासियों को धन्यवाद जिन्होंने आज तक मेरा इतना सपोर्ट किया।''

इससे पहले भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "मैं जीत का श्रेय देश के पहलवानों और भारतीय कुश्ती संघ के सचिव को देना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि नई फेडरेशन के गठन के बाद कुश्ती प्रतियोगिताएं फिर से शुरू होंगी।''

भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर संजय सिंह ने कहा, "कैंप (कुश्ती के लिए) आयोजित किए जाएंगे...जिनको कुश्ती करनी है वो कुश्ती कर रहे हैं, जो राजनीति करना चाहते हैं वे राजनीति करें..."

कुश्ती छोड़ने के साक्षी मलिक के ऐलान पर बृज भूषण शरण सिंह ने क्या कहा?

गुरुवार, 21 सितम्बर 2023

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह की जीत के बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान किया है।

साक्षी मलिक के इस फ़ैसले पर बृज भूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।  उन्होंने कहा कि साक्षी मलिक के इस फ़ैसले से मुझे क्या लेना-देना?

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

LIVE: Watch TRT WORLD


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/